तेज अन्धी तूफान के चलते गिरा पेड़, एक की मौत, माँ पुत्र घायल

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

सिद्धौर बाराबंकी।सिद्धौर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर तेज आंधी पानी के चलते छप्पर और पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई,तो वही मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गई। कोठी थाना क्षेत्र के लाखूपुर निवासी पीर बख्स लाखूपुर बाजार के पास आटा चक्की, तेल पेराई की मशीन,धान कुटाई आदि कार्य करता था। मंगलवार को अचानक आई तेज आंधी पानी के कारण पीर बक्स छप्पर के नीचे ही बैठा था। तभी अचानक उसके ऊपर छप्पर गिर गया। जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। वही कोठी निवासी अर्चना और उसकी पुत्री मानवी पेड़ के किनारे खड़ी थी तभी पेड़ गिर गया। जिससे वें गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी कोठी ले जाया गया।वही असंद्रा थाना क्षेत्र के पूर्वबेलाव गांव में दीवार गिरने से खुशबू पुत्री रामजीवन गंभीर रूप से जख्मी हो गई परिजनों ने इलाज के लिए कोठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

 

Don`t copy text!