सबाह का हुआ सम्मान

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। मंगलवार को इंसानियत फाउंडेशन के चेयरमैन हुमायूं नईम खान एवं छात्रनेता दानिश सिद्दीकी ने जनपद में सामाजिक गतिविधियों तथा कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में सराहनीय कार्यों के लिए मैरिज हाल एवं लॉन एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद सबाह को पूर्व जिला सचिव, यूथ ब्रिगेड, बाराबंकी राशिद अंसारी द्वारा स्वनिर्मित अंग वस्त्र को भेंट कर सम्मानित किया। छात्रनेता दानिश सिद्दीकी ने इस मौके पर कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सिर्फ बहुत ही जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें तथा इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने कोरोना वायरस महामारी से निजात की दुआएं की। इस मौके पर शारिक अहमद, मयंक गोस्वामी, नवाब अंसारी, सुहेल अहमद राईन, डॉ उमेश चन्द्र मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!