बाराबंकी। लाक डाउन का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुवे पुलिस ने दो जुवारियो को धरदबोचा है। पुलिस ने जुआरियो के पास से 585 रुपये बरामद किया है। मामला शहर कोतवाली के ग्राम असेनी मे लाक डाउन के दौरान बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था । कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया की मुखबिर ने सूचना पर उप निरक्षक राजेश कुमार सिंह कांस्टेबल अंकुश चैधरी, सुजीत कनौजिया के साथ दोपहर तीन बजे ग्राम असेनी मे अचानक छापा मारकर जुआ खेल रहे शम्भू पुत्र दुजई व कन्हैयालाल पुत्र सुकई को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया की ये दोनो इसी गाँव के रहने वाले है। पुलिस ने दोनो जुआरियो पर मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

