बिना नोटिस दिए लेखपाल जेसीबी लेकर पहुंचे मकान तोड़ने।
स्थानीय पुलिस पर लाठी चार्ज करने का आरोप।
बदायूं। मकान तोड़ने पहुंचे जेसीबी लेकर लेखपाल तथा पुलिस में ग्रामीणों में झड़प मकान मालिक के जेसीबी से मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी चार्ज करने का भी लगाया आरोप ग्रामीणों ने घायल को रोड पर रखकर किया रोड जाम मौके पर भारी बवाल सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी दातागंज तथा क्षेत्राधिकार मौके पर मौजूद मौके पर तीन थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात।
पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुन्दी नगला का है जहां पर लेखपाल और पुलिस जेसीबी लेकर मकान तोड़ने पहुंचे जिसका मकान मालिक ने विरोध किया विरोध करने पर जेसीबी से मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल लेखपाल के अनुसार यहां पर चकरोड है लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक वहां पर पहले से कोई चकरोड नहीं है इसके बाद ग्रामीणों ने घायल को रोड पर रखकर रोड जाम कर दिया भले योगी सरकार ने गरीबों के लिए प्रशासन को निर्देशित किया हो कि किसी भी गरीब का कोई आशियाना नहीं टूटेगा लेकिन प्रशासन की मनमानी के आगे गरीब का आशियाना तोड़ा जा रहा था जिसका विरोध करने पर मकान मालिक को जेसीबी से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया इसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तथा रोड पर घायल व्यक्ति को रखकर रोड जाम कर दिया ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने लेखपाल के साथ मिलकर मारपीट की तथा घायल व्यक्ति को भी मारा इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप जिला अधिकारी तथा क्षेत्राधिकार दातागंज समझने में जुटे मौके पर तीन थानों की पुलिस मौजूद है उप जिलाधिकारी ने समझा बूझकर लोगों से रोड को खुलवाया तथा घायल व्यक्ति को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

