सहसवान,बदायूं। सहसवान में सोमवार को फखरे अहमद शोबी ने वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए सहसवान में एक हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया यह हेल्प डेस्क मदरसा फैज़ ए आम के पास खोला गया इस मौके पर सहसवान के सभी जिम्मेदार लोग मौजूद रहे
फखरे अहमद शोबी ने बताया कि बोर्ड से संबंधित सभी दस्तावेज दफा 37 रजिस्टर, छ दिसंबर 1986 और 26 फरवरी 1944 का गजट नोटिफिकेशन, नई नियमावली, वामसी पोर्टल की लिस्ट और वक़्फ़ की पूरी डिटेल सहसवान हेल्प डेस्क को दी गई है वहां आकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है यह बहुत ज़रूरी है जिसको करना हमारी जिम्मेदारी है
इस मौके पर जमाल उद्दीन, मौलाना अब्दुल खालिक,कारी इबादुरहमान, मुफ्ती फहीम अख्तर, शमसुज्जुमा नकवी,हसन जलीस, मुनीर अख्तर, बब्बू नकवी, वसीम अहमद हाफिज़ ज़ोहेब नक़वी, आमिर सुल्तानी आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

