डॉ आर एन गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में 15 नवंबर को इंस्टिट्यूट को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए सुझावों पर होगी चर्चा,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान क्षेत्र के मान्यता प्राप्त माह विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षक एवं संभ्रांत लोग रहेंगे मौजूद
सहसवान, बदायूं। डॉ रामनिवास गुप्ता इंस्टिट्यूट एवं रिसर्च सेंटर कछला रोड सहसवान में इंस्टिट्यूट प्रबंधन कमेटी वर्ष 2025 में इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर को उच्च शिखर पर ले जाने के विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन 15 नवंबर अपराह्न 3:30 के लगभग डॉक्टर आर एन गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर पर किया जाएगा।
इंस्टिट्यूट के एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंधक डॉक्टर आर एन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की एजुकेशन कॉर्स्लैब 2025 के अंतर्गत इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में उपलब्ध शिक्षण कोर्स में विद्यालयों मेंअध्यनरत छात्र-छात्राओं को उनके उत्साहवर्धन के अलावा इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए नए विचार एवं सुझावों पर चर्चा के लिए गोष्ठी का आयोजन 15 नवंबर अपराह्न 3:30 बजे इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर सहसवान कछला मार्ग पर होगा! जिसमें सहसवान विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त महाविद्यालय इन्टर कॉलेज के शिक्षक एवं संभ्रांत लोगों को गोष्ठी में आमंत्रित किया गया है।
ज्ञात रहे डॉक्टर आर एन गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड सेंटर कछला रोड सहसवान में वर्ष 2025/ 26 के लिए इंस्टिट्यूट रिसर्च सेंटर में शासन से कई विषयों में मिली मान्यता के अनुसार मान्यता प्राप्त विषयों पर शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसमें दूर-दराज से आए हुए छात्र-छात्रा पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

