बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर यूपी मंत्री को दी बधाई, दिखी उत्साह की लहर

शमीम अंसारी बाराबंकी

बाराबंकी। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जैदपुर मंडल के उपाध्यक्ष अलीम राईन ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल-माला और मिठाई भेंट कर हार्दिक बधाई दी।अलीम राईन ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है। एनडीए की प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि बिहार के जनादेश ने देश के विकास और सबके साथ–सबके विकास की दिशा को और मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सलमान नेता व उबैद अंसारी ने भी मंत्री जी को शुभकामनाएँ दीं और एनडीए की जीत पर अपनी खुशी व्यक्त की।मंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान पूरी तरह उत्साह और खुशी का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं ने इसे एक नए राजनीतिक उत्साह और ऊर्जा का संकेत बताया।

Don`t copy text!