रेप के आरोपी सरकारी मास्टर के आतंक से परेशान पीड़िता ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय मिशन शक्ति की हवा निकाल रहा आरोपी
शमीम अंसारी बाराबंकी
लखनऊ अयोध्या। एक तरफ मुख्यमंत्री मिशन शक्ति अभियान चला कर महिलाओं को सम्मान दिलाने की बात कह रहे है तो वहीं उन्हीं की पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी के साथ खड़ी होती दिख रही है, बकौल पीड़िता पुलिस कह रही है कि तुमने मुकदमा क्यों लिखाया, अब भुगतो जो वो कर रहा है वह सही है, उसकी जगह मैं होता तो इससे भी बुरा अंजाम करता, अब तक तुम्हारी लाश भी गायब कर दिया होता, अच्छाई इसी में है कि सुलह कर लो वह बहुत पैसे वाला है तुम उससे किसी भी कीमत पर जीत नहीं सकती हो, रेप के आरोपी सरकारी अध्यापक धीरेन्द्र प्रताप तिवारी द्वारा पीड़िता की हत्या का प्रयास व जबरस्ती मकान का ताला तोड़कर लूटपाट करने वाले से परेशान पीड़िता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि मिशन शक्ति के तहत आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं
पीड़िता मु0अ0सं0-126/2025 अ0धारा 69, 115(2), 352, 351 (3) बी0एन0एस0 थाना रूदौली, जिला अयोध्या की वादिनी मुकदमा व पीड़िता है। दिनांक 18.03.2025 को विपक्षी पीड़िता घर पर रुका हुआ था और रात में मुझसे शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया और जब मैने कहा कि अब चल कर शादी करो तो मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दी और मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी है तथा शादी करने से इंकार कर दिया तब पीड़िता ने विपक्षी के विरूद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज कराया, उसके बाद विपक्षी जेल गया, छूटने के बाद पीड़िता को तरह-तरह से धमका रहा है कि सुलह कर लो नहीं तो अबकी बार मारकर तुम्हारी लाश से शारीरिक सम्बंध बनाऊंगा। पीड़िता अपने बच्चों से मिलने अहमदाबाद गई थी, इसी का फायदा उठाकर घर के गेट का ताला तोड़कर घर में लूट पाट करके सोने की चैन व 1000 रूपये बैग से निकालकर भाग गया। दिनांक 01.11.2025 को पीड़िता जब घर आई तो घटना की जानकारी हुई। तब पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दिया मौके पर पुलिस आई और थाने पर सूचना देने की बात कही। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को आज रस के माध्यम से सूचना दिया जिसकी जांच एसआई मुस्ताक शाह को मिली खबर लिखे जाने तक पुलिस ने नहीं चोरी का खुलासा किया ना ही उचित कार्रवाई की जिससे पीड़िता विपक्षी के आतंक से काफी डरी व सहमी है। विपक्षी पीड़िता की किसी भी समय हत्या करके कोई अप्रिय घटना कर सकता है। इसलिए विपक्षी के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग किया है।
फिर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के में फिराक में अध्यापक*
पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से अध्यापक के हौसले बुलंद

लखनऊ अयोध्या ! सरकारी अध्यापक धीरेन्द्र प्रताप तिवारी पहले से शादीशुदा है उसकी पत्नी जीवित है तीन बेटियां भी है फिर भी अध्यापक अपनी पत्नी को मारा बात कर shaadi.com के माध्यम से सीधी साधी महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनका बलात्कार करता है और फिर मुंह बंद करने के लिए जान से मार देने की धमकी वह डरा धमका कर महिला को छोड़ देता है यदि पुलिस उचित कार्रवाई करें तो आरोपी इस तरह की घटना करने से बाज आ जाए और महिला का सम्मान बना रहे सूत्रों कि माने तो धीरेन तिवारी इससे पहले भी कुछ महिलाओं के साथ इसी तरह के खेल खेल चुका है जो गरीब होने के कारण कार्रवाई करने में असमर्थ रही रिश्तेदारों के सहयोग से पीड़ित महिलाओं को कुछ पैसा देकर मामले को दबा दिया गया अब देखना है की खबर प्रकाशित होने के बाद क्या प्रशासन इस अध्यापक पर कोई ठोस कार्रवाई करता है या इसी तरह से अध्यापक हवन बनाकर महिलाओं के इज्जत से खेलते रहेगा
*एक्सप्रेस मीडिया सर्विस समाचार एजेंसी पत्रकार शमीम अंसारी बाराबंकी 9415526500*

