विद्युत विभाग ने सहसवान में तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 वी के तहत मुकदमा दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सहसवान शुक्रवार को विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व विद्युत विभाग की एक टीम जिसमें अवर अभियंता हरिशंकर, सुनील टीजी टू , आजिम हुसैन सहित टीम ने विद्युत बकाया चेकिंग करने निकले थे इसी दौरान नगर के मोहल्ला दहलीज में मीना पत्नी पुत्तन, मोहल्ला हरना तकिया में रियाज अहमद पुत्र इसरार अहमद, मोहल्ला रूस्तम टोला में इसरार पुत्र इश्तियाक सहित तीन ऐसे बकायेदार जिनकी पूर्व में बकाया के चलते काटी गई लाइन दोबारा विद्युत पोल से लाइन जोड़कर चलती पाई गई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 वी, के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अवर अभियंता हरिशंकर ने विजिलेंस थाना बदायूं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विद्युत चोरी करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 वी, तहत नाम दर्ज एफआईआर विजिलेंस थाना बदायूं दर्ज कराई हैं
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने बताया विद्युत बकाया पर काटी गई लाइन चलती हुई पाई गई तो ऐसे उपभोक्ताओं पर मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!