अमरीका को बिना प्रमाण के चीन पर आरोप नहीं लगाना चाहिएः रूस

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

चीन के विरुद्ध अमरीका के निराधार दावों की रूस ने कड़ी आलोचना की है।

रूस का कहना है कि अमरीका, कोरोना वायरस के संबन्ध में चीन पर निराधार आरोप लगा रहा है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने अमरीकी राष्ट्रपति से मांग की है कि अपने दावे के बारे में यदि उनके पास कोई प्रमाण है तो पेश करें अन्यथा निराधार आरोप लगाना बंद करें।  देमित्री पेस्कोफ ने अमरीकी टीवी चैनेल सीएनबीसी को दिये साक्षात्कार में कहा की चीन के विरुद्ध ट्रम्प के वाकयुद्ध में माॅस्को उनके साथ नहीं है।  क्रेमलिन के प्रवक्ता ने बताया कि इस संकटमई परिस्थिति में विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी वैश्विक संस्था को आरोपित नहीं करना चाहिए।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति और विदेशमंत्री पिछले कई दिनों से यह दावे कर रहे हैं कि साक्ष्यों से पता चलता है कोरना वायरस चीन के वूहान की एक लैब से पूरी दुनिया में फैला है।  हालांकि ट्रम्प और पोम्पियो ने इस बारे में अबतक कोई भी प्रमाण पेश नहीं किया है।

Don`t copy text!