बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव तनुज पुनिया तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्रदेशो से आये प्रवासी मजदूरो एवं जरूरतमंदो के बीच सांझी रसोई के माध्यम से तैयार किये गये भोजन के पैकटो का वितरण किया। इसके साथ ही जिला महिला अस्पताल एवं चैकुला तथा सफेदाबाद पहुँचकर जरूरतमंदो के बीच भोजन के पैकेट का वितरण किया। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय महासचिव तनुज पुनिया एवं जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन के साथ भोजन के पैकेट वितरण के समय राजेन्द्र वर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी रामचन्दर वर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, प्रदीप मौर्या, गौरी यादव आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

