मातृ   पित्र सदन में कराया भोजन, बांटा मास्क

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मां ज्वाला जी मानव विकास सेवा संस्थान के सहयोग से शुक्रचसा कसे मातृ पित्र सदन, फेयरडील ग्रामोघोग सफेदाबाद में वरिष्ठ नागरिकों को भोजन कराया गया एवं जेल प्रशासन के सहयोग से सभी वृद्धजनों को मास्क वितरित किया गया। कार्यक्रम में सचिव आरती द्विवेदी के अतिरिक्त जेल अधीक्षक आर.के. जायसवाल, मां ज्वाला जी मानव विकास सेवा संस्थान की ओर से सूरज जायसवाल, कार्यालय प्रभारी विपिन सिंह, मात्र पित्र संस्था के संस्थापक एल0एन0 मौर्या, प्रबन्धक कमलेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, मातृपित्र सदन के कर्मचारीगण, मोहित वर्मा, आशीष कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आरती द्विवेदी एवं जेल अधीक्षक आर0के0 जायसवाल द्वारा सभी वृद्धजनों को कई बार प्रयोग में आने वाले मास्क वितरित किया गया। मास्क वितरित करने के उपरांत सभी लोगों से निवेदन किया गया कि वे मास्क का प्रयोग नियमित रूप से करें जिससे कोविड-19 के संक्रमण के खुद को और अन्य लोगों को भी संक्रमित होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर सचिव द्वारा लोगो कों सोसल डिस्टेन्सिंग के विषय में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मां ज्वाला जी मानव विकास सेवा संस्थान की ओर से सूरज जायसवाल द्वारा सभी वृद्धजनों को दोपहर का भोजन कराया गया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!