फिजिकल अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर वापस लौटे अग्निवीरों का भव्य स्वागत किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील क्षेत्र के नागपुर स्थित फिजिकल अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर वापस लौटे अग्निवीरों का भव्य और गौरवपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर अकादमी परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। प्रशिक्षकों, परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर अग्निवीरों का अभिनंदन किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अग्निवीरों के अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अग्निवीरों ने भी प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं नागपुर फिजिकल अकादमी के कोच रजत यादव ने बताया कि बीते 2 साल के अंतराल में अकादमी से प्रशिक्षित 35 युवाओं का पुलिस एवं सेना में चयन हुआ है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!