कक्षा 8 की छात्रा नीलम व रितु ने श्रेष्ठ योजना की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में अध्यनरत कक्षा 8 की छात्रा नीलम व रितु ने श्रेष्ठा योजना की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर क्रमशः 458 व 1190 रैंक प्राप्त विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बच्चों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सेन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर छात्र-छात्राएं देश के सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 12 तक की निशुल्क शिक्षा प्राप्त करते हैं। तीन वर्षों में हर्रायपुर स्कूल के चार विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं। जिनमें से छात्र सर्वेश सीकर राजस्थान, छात्रा सपना हल्द्वानी उत्तराखंड, ज्योति चारबाग लखनऊ और रमेश पंजाब प्रांत के सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रा नीलम और रितु के चयनित होने पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह ग्राम प्रधान धर्मपाल शिक्षिका चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा व विकास बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!