विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए सर दर्द साबित हो सकते हैं ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं बिल्सी 2027 विधानसभा चुनाव सत्र का बिगुल बच चुका है लोग अपनी अपनी विधान सभाओं में जाकर लोगों से जान पहचान बढ़ा रहे हैं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं वहीं अगर हम बात करें बदायूं की बिल्सी विधानसभा की जहां सबसे मजबूत समाजवादी पार्टी की ओर से ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर की दावेदारी मानी जा रही है


और क्यों ना हो अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगाने वाले ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर जिन्होंने समाज सेवा करने का हौसला अपने पिता और अपने परिवार से प्राप्त किया
ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि समाज सेवा ही देश प्रेम की एक मजबूत कड़ी है अगर हम बात करें उनकी तो उन्होंने अपना जीवन सिर्फ समाज सेवा और अपने व्यापार को समर्पित कर दिया ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर अपने पैतृक गांव मिठनपुर में हर साल एक नेत्र शिवर का आयोजन करते हैं और हजारों की संख्या में लोग आते हैं अगर और मुफ्त में इलाज करवाते हैं। वह अलीगढ़ के जाने-माने नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा इन सब लोगों का मुफ्त इलाज करवाते हैं। और लोगों को आंखों की रोशनी प्रदान करते हैं। साथ ही लोगोंका प्यार और उनकी दुआएं बटोरते हैं ।ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर के राजनीतिक सफर के बारे में अगर हम चर्चा करें तो उन्होंने अपना सफर समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ सलीम इकबाल शेरवानी के आशीर्वाद से शुरू किया उन्होंने सलीम इकबाल शेरवानी के पद चिन्ह पर चलने का फैसला 1986 में लिया और आज तक उनकी परछाई बनाकर उनके साथ रहते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी भी उन्हें छोटे भाई की तरह हर जगह अपने साथ रखते हैं। उन्होंने शेरवानी जी का किसी भी परिस्थिति में साथ नहीं छोड़ा हर समय हर पल उनके साथ रहे उन्होंने कभी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लाभ या पद नहीं लिया हमेशा पार्टी के लिए और शेरवानी जी के साथ रहकर काम करते रहे उन्होंने कई दिग्गज नेताओं का शेरवानी जी के साथ चुनाव लड़ाया और उन्हें सफलता तक पहुंचाया इसे यह साबित होता है कि वह एक राजनीतिक कार भी हैं।
योगेंद्र सिंह ने शेरवानी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी के लिए कई प्रोग्राम कई अभियान और योजनाओं पर काम किया जिससे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली योगेंद्र सिंह ने बदायूं से लेकर अलीगढ़ तक समाजवादी पार्टी के लिए संघर्ष किया और कई बार कई नुकसान उठाए लेकिन वह हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ और अपने क्षेत्र की जनता के लिए लड़ते रहे अब उन्होंने जनता के कहने पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया क्योंकि अब वह किसी पद पर रहकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने बिल्सी विधानसभा को अपने चुनावी क्षेत्र चुना है और वह लगातार बिल्सी की जनता से जुड़े रहते हैं जब भी समय मिलता है वह बिल्सी के लोगों से मिलने के लिए निकल पड़ते हैं और उनके बीच रहकर उनके दुख दर्द साझा करते हैं बिल्सी के लोग भी हमेशा उनसे जुड़े रहते हैं हमने जो आकलन किया है उसमें देखा गया है कि योगेंद्र सिंह तोमर कहीं ना कहीं भाजपा के लिए भारी परेशानी खड़ी कर सकते हैं जैसे उनकी साफ छवि उनके सामाजिक कार्यों जिसके लिए वह जाने जाते हैं उनका लोगों के प्रति सम्मान बेदाग व्यक्तित्व एस. आई .आर. पर समाजवादी के प्रभारी के रूप में लोगों की सेवा करना जनता के दुःख दर्दों में हमेशा साथ रहना और पूर्व केंद्रीय मंत्री शेरवानी का आशीर्वाद ये सारी चीजें किसी भी प्रतिद्वंदी की नींद उड़ा सकती है। अगर जाति गणना के आधार पर तुलना करें तो बिल्सी विधानसभा में 3.5 लाख मतदाता है जिनमे सबसे अधिक मुस्लिम वोट हैं जिनकी संख्या लगभग 54000 है इनके अलावा क्षत्रिय 53000 मौर्य 52000 जाटव वोट 37000 और यादव वोट करीब 35000 हैं आपको बता दें की ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ऐसे उम्मीदवार होंगे जिन्हें हर बिरादरी से वोट मिलेगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!