सहसवान पुलिस ने एक अभियुक्त को एक तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को थाना सहसवान पुलिस द्वारा एक अभियुक्त इकरार पुत्र इकराम निवासी ग्राम भवानीपुर खैरू थाना सहसवान को तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।
जिसके सम्बन्ध मे थाना सहसवान पर मुकदमा पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायू्ं*

