मास्क, सेनेटाइज़र्स और दवाओं कि अनुपलब्धता और कालाबाज़ारी पर होगी प्रभावी कार्रवाई-जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश
एसएम न्यूज़24टाइम्स
लखनऊ ।जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बताया कि दवाओ, सर्जिकल मास्क व सेनेटाइज़रो की कमी को पूरा करने के निरन्तर प्रयास किये जा रहे है, ताकि जन सामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने बताया कि मेडिकल सप्लाई चेन को बनाए रखने के लिए केमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा अपने निजी वाहनों से फुटकर विक्रेताओं को दवाए उपलब्ध कराई जा रही है।जिलाधिकारी ने बताया कि कहीं से भी दवाओं, मास्क एवं सेनेटाइजर की कमी की शिकायत नही प्राप्त हुई। उक्त कार्यवाहियों के अतिरिक्त जनपद की समस्त मेडिकल स्टोरों पर अधिक मूल्य वसूली के सम्बंध में निरन्तर छापेमारी भी कराई जा रही है। जो कि निम्नवत है :-
1. आज निर्माण इकाई मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, सीतापुर रोड लखनऊ का निरीक्षण किया गया मौके पर फर्म द्वारा सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा था, फर्म की प्रतिदिन सैनिटाइजर निर्माण क्षमता 500 लीटर है तथा सैनिटाइजर निर्माण इकाई के नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन फर्म इनोवेशन इंडिया कारपोरेशन, ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया गया।
2. ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ट्राईका फार्मास्युटिकल्स, महावीर मेडीकेयर, विनायक रेमेडीज, बायो लॉजिकल ई0 लिमिटेड, बायोमेक हेल्थकेयर पिंडी फार्मास्युटिकल्स, इंटास फार्मास्युटिकल्स, महावीर मेडिकेड, मेडीप्लस ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर सभी फर्मों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। सभी मेडिकल स्टोर पर पर्याप्त मात्रा में औषधियां, सैनिटाइजर तथा मास्क उपलब्ध पाया गया। किसी भी फर्म पर सैनिटाइजर या मास्क निर्धारित मूल्य से अधिक पर विक्रय होते नहीं पाए गए। किसी भी औषधि सैनिटाइजर या मास्क की कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त नहीं हुई ।
3. ट्रांसपोर्ट नगर के सी0एफ0ए0 एवं थोक व्यवसायियों द्वारा जनपद के संपूर्ण क्षेत्र के साथ-साथ गैर जनपद को औषधि, सैनिटाइजर एवं मास्क की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।
जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि में किसी भी जनपदवासी को स्वास्थ्य सम्बंधित कोई असुविधा न हो इसके लिए डोर टू डोर डिलीवरी के द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोरों के माध्यम से आज कुल 620लोगो को दवाए उपलब्ध कराई गई। साथ ही सर्जिकल मास्क और सेनेटाइजर की ओवर प्राइज़िंग पर पूर्णतया रोक लगाने के उद्देश्य से प्रवर्तन टीमो के द्वारा जनपद की 67 मेडिकल स्टोरो आदि दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही पाई गई। समस्त दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में सेनिटाइजर, मास्क उपलब्ध मिले तथा निर्धारित मूल्य पर विक्रय होते पाए गए। पूर्व में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समस्त मेडिकल स्टोर पर मास्क और सेनिटाइजर की रेट लिस्ट चस्पा पाई गई।

