सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बिसौली,बदायूं। दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर तक विरोध मार्च निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की।
बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली के समीप प्रेमी जी के कैंप कार्यालय पर एकत्रित होकर तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं के हाथों में नीट परीक्षार्थियों की समस्याओं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से संबंधित तख्तियां थी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को सौंपा। तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने आरोप लगाया कि छात्रों का समर्थन करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी हिरासत में लेकर सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है। सतीश प्रेमी ने जौहर यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई को शिक्षा विरोधी बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने इसे तानाशाहीपूर्ण रवैया बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की मांग की। एक ज्ञापन क्षेत्र में खाद की समस्या को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार को सौंपा। सतीश प्रेमी ने तीन दिन में आवश्यकतानुसार खाद की आपूर्ति की मांग पूरी न होने पर पुनः धरने की चेतावनी दी है। इस दौरान राजेश कुमारी यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अल्ताफ हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह, काजी शाहनवाज खान, मशहूद खां हमदम, कल्यान सिंह यादव, एड. राजीव यादव, शकुन प्रेमी, विकास यादव, गौरव प्रधान, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विनोद यादव, सुबोध यादव, ई. पंकज यादव, अवनीश यादव, कपिल देव, हेमेन्द्र यादव, रविंद्र यादव, रोहित प्रेमी, राजीव रस्तोगी, गुड्डू खान, राकेश यादव, पाले अली, सुनील यादव खिलाड़ी, शिवम यादव, राजीव यादव, राकेश यादव, आसिफ खान, फैसल खान, संजीव सागर, डी. के. यादव, सतीश यादव, रजत यादव, शोभित प्रेमी, प्रकाश प्रजापति, मुकेश यादव आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

