मारपीट करने का वीडियो बनाना पड़ा महंगा वीडियो बनाने वाली महिला को मारपीट कर किया घायल
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम दम्मी नगर निवासनी अनीता पत्नी राजीव यादव ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया ग्राम के ही रामपाल पुत्र चौपाई विनोद राजाराम किशनवीर सोपाली बृजेश किशनवीर सभी लोग एक राय होकर मेरी सास गुड्डू देवी के साथ मारपीट कर रहे थे जिसका मैं मोबाइल से वीडियो बनाने लगी उपरोक्त लोगों ने जब मुझे घटनाक्रम का वीडियो बनाते देखा तो उन्होंने घर में घुसकर मेरे साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया मेरी चचेरी ननंद शिवानी जब मुझे बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
अनीता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 174 धारा 115/2 ,333 के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबियापुर भेजा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

