जायन्ट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी, सुदामा और बाल-गोपाल की मनमोहक पोशाकों में सज-धज कर पहुंचे। सिर पर मोर मुकुट, हाथों में बांसुरी, माखन की मटकी और माथे पर तिलक लगाए इन बच्चों की बाल-लीलाओं ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर मनमोहक नृत्य और प्रस्तुतियां दीं। इसके पश्चात बच्चों के लिए ‘मटकी फोड़’ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता ने बच्चों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सचिव रुचि वाष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वाष्णेय, राखी वाष्णेय, पारूल अग्रवाल, डॉ स्वाति रंजन, ऋतु साहनी, सरिता वाष्णेय, ममता यादव, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वाष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वाष्णेय, शिखा वाष्णेय उपस्थित रहीं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

