आंवला,बदायूं। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की आंवला शाखा में बीमा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एलआईसी अधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक शिव कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक पीयूष कुमार, पवन मिश्रा, तेजपाल सिंह, हरित कुमार, केके शर्मा, लक्ष्मी देवी, ओम पाल, आंजनेय राज और अमित कुमार सहित एलआईसी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

