तहसील की मासिक पंचायत में कर्ज को लेकर बड़ा ऐलान उद्योगपतियों का माफ किया कर्ज सरकार वसूल करें अन्यथा किसान कर्ज जमा नहीं करेगा
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। तहसील परिसर सहसवान में मासिक पंचायत हुई जिसमें चार ज्ञापन सौंपे गए तीन स्थानीय एक एसडीएम एक एग्रीकल्चर सहायक अधिकारी एक ज्ञापन सीडीपीओ सहसवान तथा एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम उप जिलाधिकारी महोदय को सोपा जिसमें स्थानीय समस्याएं किसानों को खाद आधार एवं खतौनी पर देना वंचित किसानों की मीटिंग कर सम्मान निधि बनाना बाल पोषाहार का वितरण सही न होने पर उसकी जांच करना किसानों के अंश गांव में मीटिंग करके सही करना तथा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन मैं जिला अध्यक्ष ने कहा कृषि प्रधान देश में उद्योगपतियों के लाखों करोड़ कर्ज माफ करना तथा किसानों को एक-एक लाख या दो दो लाख कर्ज देकर उनसे उनसे दुनिया चार गुना वसूल करना देश एवं जनता के साथ बहुत बड़ी गद्दारी है 78 वर्षों की आजादी में किसान अपने फसलों के मूल्य एवं कर्ज माफी की मांग करता चला रहा है किंतु किसी भी सरकार ने उसकी आज तक नहीं सुनी इतिहास गवाह है उद्योगपतियों ने कभी भी कर्ज माफी की मांग नहीं की तो उनका कर्ज माफ क्यों जब उद्योगपति अपनी वस्तु नफा के साथ बेचता है तो उसका कर्जा माफ क्यों किया गया कर्ज माफी की जरूरत तो किसान को है किसानों पर प्रकृति की मार कभी बाढ़ कभी सूखा घुमंतू पशुओं द्वारा नुकसान करना फसलों का उचित मूल्य न मिलना जिसके कारण किसान आज तक कर्जदार है
भारत के उद्योगपतियों पर 48 रिलीज लाख करोड़ का कर्ज भारत के किसानों पर 31 पॉइंट 35 लाख करोड़ का कर्ज जिसमें बैंकों द्वारा 10 वर्ष में 16 लाख 35 लाख करोड़ कर्ज राइट ऑफ कर बट्टे खाते में डाल दिया जिसमें 85 परसेंट उद्योगपतियों का तथा 15% किसानों का यह कृषि प्रधान देश में कैसा अन्याय है अब किसान भी जागरूक हो चुका है भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि पहले उद्योगपतियों से कर्जा वसूला जाए तब किसानों से यदि उद्योगपति कर्ज जमा नहीं करेंगे तो किसान भी कर्ज जमा नहीं करेगा क्योंकि जब मौजूदा राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा का 20000 करोड़ कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों का क्यों नहीं इसमें सरकार की एवं सांसदों की पूरी जवाब दे
इस मौके पर जिला महासचिव मजाहिर अली, तहसील अध्यक्ष रन सिंह उर्फ पप्पू यादव,झाझन सिंह, अशोक यादव जयपाल सिंह जुगल किशोर नूर मोहम्मद नाथू सिंह अमरपाल सिंह युवा जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह चंद्रपाल सिंह सहित मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

