बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो की सबका साथ और सबका विकास चाहती है, मीर हैदर अली
सहसवान, बदायूं। बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप सेक्टर ग्राम सदरुद्दीन नगर में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली व पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां के छोटे भाई मीर हैदर अली उपस्थित रहे
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि बसपा सहसवान क्षेत्र में बूथ और सेक्टर स्तर पर पूर्ण रूप से मजबूत है हमारा मुख्य उद्देश्य है 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का हम सभी लोगों को प्रयास करना होगा पार्टी से लोग बराबर जोड़ रहे हैं सहसवान ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी का जन आधार प्रतिदिन बढ़ रहा है निश्चित रूप से प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही है
बैठक को संबोधित करते हुए मीर हैदर अली ने कहा कि जनता अब पूर्ण रूप से बसपा के साथ खड़ी है क्योंकि जनता ने यह देख लिया है कि बहुजन समाज पार्टी ही प्रदेश को अच्छा शासन दे सकती है जबकि कांग्रेस सपा भाजपा ने केवल जनता को हमेशा गुमराह किया है आज मौजूदा सरकार में हर वर्ग का शोषण हो रहा है पीड़ितों को भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है किसान खाद बीज को परेशान
बैठक उपाध्यक्ष ,विधानसभा प्रभारी करन सिंह प्रधान विधानसभा अध्यक्ष अनोखेलाल ने संचालन किया, डॉ सत्यवीर सिंह , जाफर मालिक वरिष्ठ नेता बसपा,डॉ दिनेश विधानसभा महासचिव ,मीटिंग की अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष दया नन्द ने की एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे जमशेद अली ने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों के बारे में बताया ओर बूथ ओर सेक्टर कमेटियों की समीक्षा की।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

