सहसवान, बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव दुर्गपुर में एक 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्ट्ठा गई।
मृतका की पहचान सावित्री पत्नी तोताराम उर्फ राकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सावित्री की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और वह एक बच्चे की मां थी। कमरे में उसका शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलने पर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
फिलहाल विवाहिता की मौत किन कारणों से हुई इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

