यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, 03 लाख सरकारी खाते में कराए गए जमा
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। जिलाधिकारी एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा श्री हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) एवं श्री अभिनव चौधरी यात्री/मालकर अधिकारी बदायूं के द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत बुधवार 28 बिना हेलमेट, 12 बिना सीट बेल्ट, 10 रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं 07 वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने के अभियोग में कुल 57 चालान की कार्रवाई की गई है साथ ही खनन में संलिप्त 03 वाहनों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज की कार्रवाई की गई,जिनके द्वारा 02 लाख रुपए प्रशमन शुल्क के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया गया साथ ही 06 अन्य हल्के एवं मध्यम श्रेणी के वाहनों को भी परिवहन कार्यालय में सीज़ किया गया जिनके द्वारा रुपए 01 लाख का जुर्माना सरकारी खाते में जमा कराया गया, अनधिकृत रूप से संचालित 03 ऑटो/ई-रिक्शा,बिना परमिट 01मोटर कैब भी उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज़ की गई, एक हल्का गुड्स कैरियर वाहन जिसमें 18 सवारी बैठी हुई थी सवारियों को उतारकर अन्य वाहन में भेजा दिया गया एवं वाहन को माल वाहक वाहन में सवारी बैठाने पर चालान की कार्रवाई की गई,,जन सामान्य से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें,दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें,तेज गति से वाहन ना चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें, नियमों का पालन न करने पर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

