पत्रकार आसिम अली एडवोकेट के ताऊ अब्दुल राशिद का इंतकाल कल जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2:30 बजे होगी तदफीन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान ,बदायूं। सहसवान के पत्रकार आसिम अली एडवोकेट के ताऊ एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल आसिफ के भाई अब्दुल राशिद (68) का गुरुवार को हृदय गति रुकने से अचानक इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।अब्दुल राशिद ह्रदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके पुत्र मोहम्मद बिलाल आरकेएम एकेडमी (स्कूल राय साहब) में प्रिंसिपल हैं।

मरहूम का तदफीन कल जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2:30 बजे खिन्नी वाले कब्रिस्तान, शहबाजपुर में की जाएगी। उनके निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!