महिला आरक्षी की हालत में सुधार

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

मसौली बाराबंकी। वुधवार की शाम को थाना सफदरगंज की महिला आरक्षी के विषाक्त पदार्थ खाने से ट्रामा सेंटर में भर्ती आरक्षी की हालात में सुधार हो रहा है। महिला आरक्षी के विशाक्त पदार्थ खाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं आम है। बहरहाल प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला आरक्षी की हालत बेहतर है कारण जाँच का विषय है। बताते चले कि वर्ष 2019 बैच की महिला आरक्षी हिमानी सिंह बागपत जनपद की निवासी है तथा सफदरगंज थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान कानपूर निवासी महिला आरक्षी श्रुति दीक्षित के साथ बैरक में रहती है। वुधवार की शाम को श्रुति दीक्षित एव हिमानी सिंह के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था इसके बाद हिमानी ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। हालात बिगड़ने पर जब थाने के पुलिसकर्मियों को जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया और रात्रि गस्त पर निकले प्रभारी निरीक्षक पीके तिवारी को सूचना दी गयी प्रभारी निरीक्षक ने आनन फानन में हिमानी को जिला अस्पताल ले गये जहां से ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत अब सामान्य है फिलहाल ट्रामा सेंटर लखनऊ में अभी भी इलाज जारी है। महिला आरक्षी हिमानी सिंह ने थाने के अन्दर विशाक्त पदार्थ क्यों खाया इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं है सूत्रों द्वारा मिली के अनुसार एक ही पुरुष आरक्षी से दोनों के प्रेम होने के कारण आपस में विवाद हुआ था इसी को लेकर हिमानी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार तिवारी ने बताया कि महिला आरक्षी ने विशाक्त पदार्थ खा लिया था अब ठीक है उसने ऐसा क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है।

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

Don`t copy text!