प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन पर हवन-पूजन कर गरीबों में सूरज यादव ” गामा” ने बांटे लंच पैकेट
सगीर अमानुल्लाह बाराबंकी उतर प्रदेश
बाराबंकी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के जन्मदिन पर तेज तर्रार ईमानदार व समाज मे एक अच्छी छवि के नाम से जाने वाले जिला प्रमुख महासचिव गामा यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें हवन-पूजन कर कोरोना संकट सें निजात दिलाने व राष्ट्रीय महासचिव की लम्बी उम्र के लियें ईश्वर सें प्रार्थना की। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर गरीबों, जरुरमंदों में लंच पैकेटों का वितरण किया गया। जिला प्रमुख महासचिव श्री यादव नें बताया कि हम सभी कों जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता करनी चाहियें। और आपदा के समय में मिलजुल कर कार्य करते हुए एकजुटता का संदेश देना चाहियें। वहीं जानकारी देते जिला प्रमुख महासचिव
सूरज यादव ” गामा” ने बताया की जब से मार्च माह से लॉक डाउन लगा है। तब से वह निःस्वार्थ जैसे पहले से समाजसेवा करते आ रहे है। और निरंतर उनका यही मकसद है कि कोई भी गरीब परिवार भूखा ना सोये जितनी मदद दिन हो या रात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मदद करने को काफी ज्यादा मेहनत की। इस अवसर पर भीमा यादव, मोहित यादव, विपिन वर्मा, अंकुल यादव, विनय वर्मा, पुष्पराज यादव, अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।
सगीर अमानुल्लाह बाराबंकी उतर प्रदेश

