सड़क हादसे में महिला की मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की देर रात्रि नेशनल हाईवे पर डीसीएम एवं आई टेन कार की आमने सामने हुई भिड़ंत में कार सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो जिसमे इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में एक 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बहराईच जनपद के थाना दरगाह के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा बर्तन मण्डी निवासी गौरव गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता अपनी सास संगीता गुप्ता व साली रितिका गुप्ता निवासी बंजारी मोड़ निकट मरी माता मंदिर की दवा लेकर लखनऊ से अपनी आई टेन कार नम्बर यूपी 40 डब्लू 3331 से कार चालक राजेश गुप्ता पुत्र श्याम बाबू गुप्ता के साथ बहराईच वापस जा रहे थे कि मसौली थाना मुख्यालय से पहले सामने से आ रही डीसीएम नम्बर यूपी 33 टी 3570 से भिंड़त हो गयी जिससे कार के परखच्चे उड़ गये तेज आवाज के साथ हुई दुर्घटना की आवाज सुनकर दौड़े पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में दोनों ओर से आवागमन को ठप्प कराते हुए कार में बुरी तरह से फंसे लोगों को निकाल कर एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया सभी हालत गंभीर होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जिसमें 58 वर्षीय संगीता गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!