सपा नेताओं के मुंह पर चढ़ गई साइकिल / पार्टी सिंबल वाला मास्क, गलब्स,सुझाव पत्र का वितरण
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी 14 जून को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी के युवा सपा नेता आशीष सिंह आर्यन द्वारा बनाया गया पार्टी सिंबल वाला मास्क, गलब्स,और कोविड़ 19 महामारी से बचने के लिए एक सुझाव पत्र का वितरण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सपा के हरदिल अजीज नेता गरीबों के हमदर्द,प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने किया।

अरविंद गोप जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में गरीबों,बेसहारा लोगों की हर संभव मदद की है,चाहे मास्क,हो या ग्लब्स, सेनिटाइजर,पानी,राशन,खाना, जहां जिस तरह की आवश्यकता होती है पार्टी बढ़ चढ़ कर मदद करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि हमारी पार्टी ने अपने संसाधन के द्वारा लोगों को राहत सामग्री के साथ साथ तमाम बेसहारा लोगों की आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद सपा अध्यक्ष,हाफ़िज़ अयाज़ अहमद,पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह,अजय वर्मा बबलू,हशमत अली गुड्डू, आशीष सिंह आर्यन,इंद्रेश प्रताप सिंह, साफे जुबैरी,प्रदुम्न यादव ,चौधरी अतीक,शिवम् शुक्ला,विशन सिंह बिसेन, शिवा वर्मा जे सीबी,अतहर,आकाश यादव, कृष्णा यादव,मनोज वर्मा,अभिषेक मिश्रा,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

