कोरोना को देश से खदेड़ना है तभी हमारी जीत होगी: सिद्धार्थ

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। कोरोना महामारी में जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है लोग परेशान है और बिना जरुरत के घर से बाहर नही निकल रहे है। वही भाजपा के वरिष्ट नेता व समाजसेवी सिद्धार्थ अवस्थी सिद्धू अपनी टीम के साथ इस परेशानी में सुदूर गाव गाव जाकर निशुल्क मास्क सेनिटाइजर का वितरण कर लोगो को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे है उनका कहना है कि इस बीमारी से हमें निपटना है इसके लिए हम सभी भारतवासी तैयार है इस कोरोना को खदेड़ देंगे हम क्योंकि हममे है दम। हमारा देश व समाज कोरोना को खदेड़ देगा जिसके लिए हम सब एक है जिसके लिए हम सब एक होकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन का अनुपालन करेंगे। समाज सेवा के इसी क्रम में आज रामनगर विधानसभा के अमोली कलां ग्राम में स्व पंडित सुरेन्द्र नाथ अवस्थी मेमोरियल अस्पताल के कर्मचारियों संग यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सन्देश पत्रक के साथ निशुल्क मास्क एवं सैनीटाइजर का वितरण किया एवं थर्मलस्कैनिंग के साथ लोगो की स्वास्थ्य संबंधी जाँच भी की गयी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई दूसरी सेवा नही ये मेरा कर्तव्य है उनके साथ आये हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गाव में सैनीटाइजर का भी छिड़काव किया।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!