थोड़ा समय प्रकृति के लिए भी निकालना चाहिए: सिन्हा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। कोविड-19 के दृष्टिगत उ०प्र० पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वाधान में परिवार कल्याण की अध्यक्षा पारुल सिन्हा पत्नी राजेश कृष्ण सेनानायक 10वीं वाहिनीं पीएसी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे वामा नर्सरी से पौधों लेकर रोपित किया गया। पौधारोपण पश्चात उपस्थित सभी कर्मियों को सम्बोधित करते हुए पारुल सिन्हा कि हम सब अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लाने का प्रयास करें जिससे कि अनियमियत होते मानसून में सुधार हो सके ।इन वृक्षों की देखभाल करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों को थोडा समय प्रकृति के लिए भी निकालना चाहिए, कम से कम एक पेड अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें ताकि हमारी पृथ्वी प्रदूषण मुक्त हो सके। वृक्ष हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ये पर्यावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं। इस दौरान सभी के द्वारा मास्क धारण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

 

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!