मसौली, बाराबंकी। रविवार की देर शाम जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में मेन्था पेराई के दौरान टँकी फटने से घायल हुए आधा दर्जन लोगो में एक 10 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। बताते चले कि रविवार की देर शाम मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनचक निवासी हंसराज रावत की मेन्था टँकी पर जो जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में लगी है उस पर रामसमुझ, 10 वर्षीय पुत्र आकाश, लवकुश, विशाल पुत्रगण हंसराज, धर्मानन्द के साथ पेराई कर रहे थे कि टँकी फटने से सभी लोग घायल हो गये थे जिन्हें सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था जिसमे 10 वर्षीय आकाश पुत्र रामसमुझ की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

