तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाने गयी टीम से अभद्रता करने पर 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के रतनपुर गांव में तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने गए लेखपाल से अभद्रता कर गाली गलौज करने वाले 5 लोगों के विरुद्ध थाना मवई में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि ग्राम रतनपुर तहसील रुदौली की गाटा संख्या 668 सरकारी अभिलेखों में तालाब की भूमि दर्ज है।गाटा संख्या 668 तालाब की भूमि पर गांव के ही जग प्रसाद,बृजराज व राजाराम पुत्रगण जग प्रसाद ने दीवाल का निर्माण करा लिया था जिस को हटाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की टीम 18 जून को गांव गई थी।आरोप है कि राजस्व टीम के तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटवाते समय क्षेत्रीय लेखपाल नकछेद भारती के साथ बृजराज,राजाराम,भुल्लन और श्याम नारायण ने अभद्रता की और सरकारी अभिलेखों को क्षति पहुंचाने का भी प्रयास किया।बताया कि अतिक्रमण हटाने गई टीम अतिक्रमण हटाए बिना वापस चली आई।राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर थानाध्यक्ष मई को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।मवई थाना प्रभारी चन्द्रभान यादव ने बताया थाना क्षेत्र के निवासी जग प्रसाद पुत्र रामेश्वर,बृजराज पुत्र जग प्रसाद,राजा राम पुत्र जग प्रसाद,भुल्लन पुत्र मंगरे,श्याम नारायण पुत्र भुल्लन के विरुद्ध लेखपाल नकछेद भारती की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 282/20 धारा 147,352,330,332,504 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व 3/4 अनुसूचित जनजाति/जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

