बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि आप सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को इस आशा और विश्वास के साथ आपको नियुक्त प्रमाण पत्र दिया जा रहा है कि आप सभी लोग समाजवादी पार्टी के नीतियों विचारों कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे और 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। नवनियुक्त घोषित विधानसभा अध्यक्षों में कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष लवकुश यादव, रामनगर विधानसभा अध्यक्ष अतीक चैधरी, बाराबंकी विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, जैदपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबैद उर्फ शानू, हैदरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव, रहे। आगे जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट से तो लोग त्रस्त हैं ही उससे ज्यादा जनता भाजपा राज की गलत नीतियों की शिकार हो रही है। बेरोजगारी और आर्थिक मार से मध्य वर्ग के लोग बुरी तरह पीड़ित हैं। छोटे व्यापारियों को कोई मदद न मिलने से उनका कारोबार नहीं चल रहा है। डीजल पेट्रोल की बढ़ती मंहगाई से जनसामान्य के साथ किसानों को भी चोट पहुंच रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप् से अजय कुमार वर्मा बबलू, मोहम्मद सबाह, प्रीतम वर्मा, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, यशवंत यादव, पारस चैहान, अमित यादव आनंद ,यूसुफ अब्दुल्ला, संतोष रावत आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

