विधायक ने वैदिक रीति रिवाज से किया गोशाला का शिलान्यास

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)नगर पालिका परिषद रूदौली क्षेत्र में एक करोड़ 61 लाख ऱु0 की लागत से गोशाला का निर्माण किया जाएगा। गोशाला का शिलान्यास वैदिक रीति रिवाज के अनुसार विधायक राम चन्द्र यादव ने तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर गाव में किया।

नगर क्षेत्र में गोशाला की भूमि न होने की वजह से ग्राम मिर्जापुर की पशुचर की आरक्षित भूमि विधायक के हतक्षेप के बाद नगरपालिका रूदौली के गोशाला के लिए स्थान्तरित हुई।विधायक ने बताया कि नगर में गोशाला बन जाने से शहर वासियों को सुबिधा होगी।नगर पालिका परिषद रूदौली के गोशाला का भूमि पूजन में शिलान्यास करते विधायक राम चन्द्र यादव,एसडीएम विपिन सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने सयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर ईओ रणविजय सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,सभसाद कुलदीप सोनकर,अमित कुमार गर्ग,दुर्गेश श्रीवास्तव,राज कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!