धान की नर्सरी चर रहे जानवरों को खदेड़ने पर हुआ विवाद, दर्जनों लोगों जख्मी
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी
असन्द्रा बाराबंकी। खेत में लगी धान की नर्सरी में जानवर चरने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनो तरफ से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। मामला थाना असंद्रा क्षेत्र के गढी ठाकुरान मजरे कन्हवापुर निवासी भूपेंद्र बहादुर सिंह अपने खेत में धान की नर्सरी किए हुए थे। पहलवान पुरवा मजरे कन्हवापुर निवासी शिवशरन के जानवर भूपेंद्र बहादुर सिंह की खेत में लगी धान की नर्सरी चर रहे थे। इसी बीच भूपेंद्र सिंह का पुत्र अखिलेश कुमार खेत में पहुंचकर जानवर खदेड़ने लगा उसी बीच शिवशरण का पुत्र अमरेश मौके पर आ गया। कहा जानवरों को क्या खदेड़ रहें हो क्या तुम्हारे बाप का खेत है। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट हो गई।शिवसरन का पुत्र अमरेश जब घर पहुंचा और घटना की जानकारी माता-पिता को दी। जिसपर वहां से काफी संख्या में लोग लाठी डंडा आदि सामान लेकर भूपेंद्र बहादुर सिंह के खेत पर पहुंच गए।उधर अखिलेश के पिता भूपेंद्र सिंह विशाल सिंह राजेश सिंह,बब्लू सिहं आदि लोग खेत में मौजूद थे।दोनों के मध्य कहासुनी हुई और लाठी-डंडे चले गए। जिसमें प्रथम पक्ष से शिवसरन, कलावती, राजकुमार, अमरेश, मिथिलेश,सुनाथा, धन पता, को चोटे आई है।वही दूसरे पक्ष से विशाल सिंह, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, बबलू सिंह, भूपेंद्र बहादुर सिंह को भी मामूली चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना असन्द्रा पुलिस सिद्धौर चैकी पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। मिथिलेश कुमारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर भेजा गया है। जबकि भूपेंद्र बहादुर सिंह ने शिव शरण कलावती शिव शंकर राजकुमार के खिलाफ मारपीट की तहरीर असन्द्रा पुलिस को दी है। इस संबंध में असंद्रा थाना अध्यक्ष अमर सिंह का कहना है कि रिंकी पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

