संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बालिका की लाश घर की छत में लगी जाली से लटकी मिली आत्म हत्या की आशंका जाँच में जुटी पुलिस
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अबुबकर खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बालिका की लाश घर के अन्दर लगी जाली से लटकी हुई मिली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली के हँसना मऊ गांव के रमेश यादव अपनी पत्नी व अन्य सदस्यों के साथ खेत मे बेरन लगवा रहे थे घर पर उनकी लड़की कु0 निशा आयु लगभग 17 वर्ष अकेली थी।दिन में 3:30 बजे जब श्री रमेश खेत से घर पहुंचे तो अपनी लड़की की लाश घर के अन्दर लगी जाली में लटकी देख परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर कोतवाल विश्वनाथ यादव,चौकी इंचार्ज सुजागंज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर नाबालिग बालिका की लाश को उतरवाया और आसपास के लोगों से जानकारी ली।बालिका की माता ने बताया कि उनकी बेटी पेट में दर्द से परेशान थी।कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है फिर भी पुलिस जांच कर रही है।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

