फर्जी खबर लिखने वाले संवाद सूत्र को पुलिस ने फटकारा

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1 गांव में टेंट लगाने का पैसा ना देने पर गांव गए दरोगा से युवक द्वारा बदसलूकी की खबर फर्जी तरीके से एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र ने छापा था जिसके बाद कोठी पुलिस ने क्षेत्रीय संवाद सूत्र को थाने पर बुलवाया जहां समाचार प्रकाशित करने वाले संवाद सूत्र ने अपनी गलती स्वीकार कर ली उसके बाद उसको पुलिस ने जाने दिया। कोठी थाना क्षेत्र के तपा पुर निवासी दिनेश कुमार ने कोठी थाने पर शिकायत की थी कि उन्हीं के गांव के रहने वाले राजकिशोर के लड़के की शादी में 2 वर्ष पूर्व टेंट लगाया था और अब तक टेंट का पैसा राजकिशोर द्वारा नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था जहां राजकिशोर ने बताया की टेंट लगाने के समय दिनेश ने कहा था जो भी वाजिब खर्च है वह दे देना जिसके बदले 15500 राजकिशोर ने दे दिए थे और कोई विवाद नहीं था लगभग 1 सप्ताह पूर्व राजकिशोर और दिनेश के बीच विवाद हुआ जिससे दिनेश ने थाने पर एप्लीकेशन प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाद सूत्र ने कोठी थाने में तैनात विजय सिंह राठौर दरोगा को गांव जाने पर युवक द्वारा बदसलूकी की खबर प्रकाशित की थी। जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है रविवार की सुबह थाने में तैनात दरोगा विजय सिंह राठौर ने हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाद सूत्र को थाने बुलाया और फर्जी खबर छापने को लेकर कारण पूछा। जिसके बाद समाचार पत्र प्रकाशित करने वाले संवाद सूत्र अपनी गलती स्वीकार कर ली उसके बाद पुलिस ने थाने से भी संवाद सूत्र को जाने दिया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!