तनुज ने टापर नजमुल हसन को किया सम्मानित

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। मदरसा शिक्षा बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी(12जी) में उत्तरप्रदेश के टापरों मे अपनी जगह बना कर जनपद का नाम रोशन करने वाले जिला बाराबंकी के वाहिद छात्र नजमुल हसन पुत्र जहीरुल हसन को आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया ने उनके आवास जैदपुर पहुँच कर उनको फूल माला पहना कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तनुज ने कहा कि शिक्षा के मामले में जनपद बाराबंकी ने हमेशा लोहा मनवाने का काम किया है जिसमें जैदपुर शिक्षित लोगों से भरा पड़ा है, जिस के कारण पूरे जिले में जैदपुर की अलग पहचान रही है, और यहाँ एक से एक काबिल लोग हैं, वह अलग बात है कारो बार की दिक्कत के चलते यहाँ के लोग उच्च शिक्षा दिलाने मे असमर्थ हैं , मगर मैने जहां तक देखा है यहां के लोगो मे जज्बा और होसला कूट कूट कर भरा हुआ है, उन्होंने नजमुल हसन को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात होकि 1.7.2020 को जारी होने वाले मदरसा बोर्ड लखनऊ के ररिजल्ट में 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके यूपी टापरों में 9 वां और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर जफरुल हसन अन्सारी, बुनकर अधिकार संगठन जैदपुर के अध्यक्ष तफज्जुल हुसैन अंसारी, मोहम्मद आलम, मोहम्मद इमरान, मेराज अन्सारी, हफीजुर्रहमान अन्सारी, मुअज्जम अन्सारी, शफाउद्दीन, मोहम्मद सुफियान अन्सारी, आफताब आलम, सईदुउर्रहमान आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!