भाजपा सरकार ने जनता की मुश्किलें बढ़ा रखी है: शकील सिद्दीकी
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।
मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की नवनियुक्त जिला कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये। जैसीराम यादव एवं अशोक यादव का सपा नेता शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला कार्यकरिणी सदस्य बनाये गये अशोक यादव एवं जैसीराम यादव को बधाई देते हुए पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा कर्मठ व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। दोनों लोगो के जिला कमेटी में सदस्य बनने से समाजवादी पार्टी को बल मिलेगा। सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी ने नवनियुक्त जिला कार्यकरिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि नवीनतम कार्यकारिणी में जिन चेहरों को पार्टी हाईकमान ने जगह दी है उसका असर आगामी चुनावों की तैयारियों दिखेगा। श्री सिद्दीकी ने कहा कि जिन तरह भाजपा सरकार ने जनता की मुश्किलें बढ़ा रखी है। समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में जनता के बीच अपनी पैठ को मजबूत बनाकर भाजपा को नेस्तनाबूद करने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी नवजवानों की पार्टी इसलिये हमेशा जनसामान्य के लिये और उनके अधिकारों के लिए लड़ती रही है। नवनियुक्त जिला कार्यकरिणी सदस्य अशोक यादव एव जैसीराम यादव ने पार्टी हाईकमान एव पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप एवं पूर्व विधायक रामगोपाल रावत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारियां दी है जिसे बखूबी निभाया जायेगा तथा निष्ठा पूर्ण निर्वहन किया जायेगा। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सपा नेता बलराम सिंह, रामनरेश यादव, मो. फारूक, मुईन अंसारी, विकास यादव, आलम अंसारी, हफीज वारिस, अनवार कुरैशी आदि लोग शामिल हुए।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

