जैदपुर बाराबंकी जनपद बाराबंकी के कस्बा जैदपुर के निवासी तव्वाब अंसारी को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने जिला सचिव बाराबंकी नियुक्त किया है! जिसके बाद सपा कार्यकर्ता सहित जैदपुर कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई और मुबारकबाद का सिलसिला जारी रहा इस मौके पर जैदपुर कस्बे के सभासद मोहम्मद हाफिज अंसारी ! नजमुल हसन। रेहान अंसारी। इरशाद अंसारी खुर्शीद अंसारी मोजिम अंसारी। आदि लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए इस मौके पर तवाब अंसारी ने कहा कि मिशन 2022 के लिए तैयार रहना है और चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा सत्ता सौंपकर देश में फैले अपराध भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी को जड़ से उखाड़ फेंकना है और फिर एक बार उत्तर प्रदेश किसान और बुनकर सहित प्रदेश खुशहाल होगा और विकास की बात होगी
एसएम न्यूज़24टाइमस से मामुन अंसारी की रिपोर्ट

