सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बजहा चैराहे पर सब्जी लेकर हॉइवे पार कर रहे एक 40 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वुधवार की देर शाम ग्राम राजापुर मजरे लक्षवर बजहा निवासी 40 वर्षीय जगजीवन पुत्र श्रीकेशन साइकिल से बजहा चैराहा पार कर सब्जी लेने गया था वापसी के दौरान जब जगजीवन हॉइवे पार कर रहा था तभी अयोध्या की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन पुत्रियां एव एक पुत्र है जानकारी पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!