ओमचन्द व अवधराम जिला सचिव मनोनीत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने सफदरगंज निवासी ओमचन्द यादव एव कटरा निवासी अवधराम वर्मा को जिला सचिव मनोनीत किया है। मनोनीत जिला सचिवों को नियुक्त पत्र सौपते हुए सपा विधायक गौरव रावत ने कहा कि ओमचन्द यादव एव अवधराम वर्मा के जिला सचिव बनने के संगठन को और मजबूती मिलेगी विधायक श्री रावत ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजनमानस त्रस्त है आने वाले समय के इंतजार में है। जिला सचिव ओमचन्द यादव ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों के अनुसार संगठन में ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन में कार्य करेंगे तथा घर-घर समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जनमानस को अवगत कराने का कार्य करूंगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंदवारा प्रतिनिधि रितुराज जयसवाल, युवा नेता सच्चिदानंद मिश्रा रिजवान संजय, अभिषेक मिश्रा, कामता यादव राम अभिलाष यादव, मयंक मिश्रा ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!