नेता रियाज ने नगर वासियों से घर में ही रहने की अपील की
अनावश्यक घूम रहे लोगों को पुलिस ने लगाई फटकार नेतागिरी का परिचय देने पर काट दिया चालान जैदपुर में चर्चाओं का बाजार गर्म
जैद्पुर बाराबंकी। कोरोना वायरस की बीमारी मे हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए तीन दिनों के लाक डाउन का दिखा असर सभी दुकानें कारोबार बन्द रहे। पुलिस दिनो रात मेहनत करती रही। जरूरत पर मास्क पहनकर निकलने का आदेश दिया गया। स्थानीय थाना जैद्पुर मे आदेश की सूचना मिलते ही सभी दुकानें व कारोबार पुरी तरह से बंद रहा। लोग अपने घरो मे बैठ लाकडाउन व सरकार के आदेशों का पालन करते रहे। दवाओं व दूध की दुकानें खुली परन्तु मरीज कम आये। पूरा दिन सन्नाटा छाया रहा। वही कस्बा इन्चार हरी शंकर साहू कस्बे के हर वार्ड का भ्रमण करते कर लोगों को घरों मे रहने की सलाह देते हुये लाकडाउन का पालन व मास्क पहनकर बहुत ही जरूरी काम होने पर निकलने की हिदायत देते रहे। जबकि चेयरमैन प्रति निधी रियाज अहमद द्वारा कोरोना की इस जंग मे लोगों को सुझाव दे रहे जैद्पुर थाना प्रभारी संदीप कुमार राय को पुलिस टीम के लिये मास्क दिया गया। थाना प्रभारी संदीप कुमार राय व कस्बा इंचार्ज हरि शंकर साहू की सख्ती दिनों रात जारी रही। भारी संख्या मे पुलिस गश्त कर घरों में रहने की अपील करती रही।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी एसएम न्यूज24टाइम्स

