शाईस्ता अख्तर की सुपुत्रि के जन्मदिन के अवसर पर दस हज़ार वृक्ष लगाने का अभियान कई ज़िलों में होगा

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 बाराबंकी । शाईस्ता अख्तर की सुपुत्रि के जन्मदिन के अवसर पर दस हज़ार वृक्ष लगाने का अभियान  । संस्था मो सईद मेमोरियल वेल्फेअर  सोसाइटी लखनऊ की सचिव शाईस्ता अख्तर की सुपुत्रि के जन्मदिन के अवसर पर दस हज़ार वृक्ष लगाने का अभियान चलाया जा रहा है , जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न ज़िलो में आम , अमरूद , पीपल , सहजन , नीम आदि के अलावा औषधीय गुणों के पौधों को भी लगाया  जा रहा है  । जिसमें पण्डित दीनदयाल संस्थान के श्री डी0सी0 उपाध्याय ,नेहरु युवा केंद्र के भूतपूर्व डिप्टी डायरेक्टर  शफ़ीक जमा खान , संस्था के सभी सम्मानित सदस्य अनन्त कौशल , जाहिरा खान , सविता भास्कर , संगीता श्रीवास्तव , धीरेन्द्र पांडेय सरोज कुमार आदि ने लखनऊ , शाईस्ता अख्तर ,  धीरज गुप्ता , शिवानी शुक्ला , विमल , विनोद , दीपक , नेहा आदि ने बाराबंकी में , व्यापार मंडल के कार्यकारिणी अध्यक्ष  फिरोज अहमद ने हरदोई जिले में , अमित कुमार योग गुरु (आर्ट औफ़ लिविंग) ने सीतापुर में , अजय साहू ने सन्त कबीर नगर में, शैलेंद्र  ने कानपुर जिले में मो0एख्लाक ने बलरामपुर , मो0 बिलाल ने बहराइच श्रावस्ती , गोंडा , बस्ती इत्यादि कई जिलों में  वृक्षारोपण का कार्यक्रम वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है । जगह जगह कोरोना सम्बंधी जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है ।  इसी शुभ अवसर पर शाईस्ता अख्तर को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का राष्ट्रीय अध्यक्ष एन जी ओ प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी सम्मानित किया गया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!