कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआ चौकी अंतर्गत कल्याणपुर गांव में सौतेली मां ने बेटी को मारपीट कर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वही लड़की के मामा ने मंगलवार को कछवां थाने पर नौ नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
लड़की के मामा के अनुसार बीते 17 जुलाई को सौतेली मां ने बच्ची को मारपीट कर गला दबाकर मार डाला और परिजनों को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वही लड़की के ननिहाल वालों को पता चलने पर आनन-फानन में लड़की की मौसी मामा सहित परिवार के सदस्य आएं और पूछताछ करने लगे वही सौतेली मां सहित किसी ने भी सही बात को बताने से इंकार कर दिया और दूसरी बहन को डांटकर किसी से कुछ ना बताने को कहा था। वही बच्ची घबराई हुई थी। वही ननिहाल वालों ने जब उससे जबरन पूछने लगे तब उसने सारी आपबीती सुनाने लगी। आपबीती सुनते ही ननिहाल वालों को होश उड़ गए। वही ननिहाल वालों ने आरोप लगाया कि लड़की को मारपीट कर गला दबाकर मार डाला और कम से कम हम लोगों को सूचना तो दे देते हैं अंतिम संस्कार करने से पहले बच्ची का मुंह तो देख लेते। वही कछवां थाने पर पीस कमेटी की बैठक ले रहे एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा से ननिहाल वालों ने रोते गिड़गिड़ाते हुए घटना से अवगत कराया। तत्पश्चात एसपी सिटी ने कहा मौके पर थानाध्यक्ष से शव को बिना पोस्टमार्टम करें जला दिया गया है जिस कारण मामले की जांच कराए।
मां की मृत्यु हो जाने से दो बच्चियां सौतेली मां के ही साथ रहती थी। वही ननिहाल वालों के अनुसार बताया गया की दोनो बच्चीयो को हमेशा मारा पीटा जाता था। जिसकी जानकारी बच्चियां हमेशा रो-रो कर बताती थी। वही कई बार परिजनो को समझाया भी गया था। फिर भी आज इतना बड़ा घटना हो गया। जिसकी जानकारी तक नहीं मिला। वही थाने पर ही बच्ची की मौसी सहित परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

