बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में तस्करों, शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। बीती 29 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त मुकेश कुमार वर्मा पुत्र संत शरन निवासी ग्राम मंझूपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को ग्राम मंझूपुर स्थित मिडिल स्कूल के पास थाना लोनीकटरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 3.300 किग्रा. नाजायज गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर मु.अ.सं. 190/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस गुडवर्क में पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक थाना लोनीकटरा अशोक कुमार यादव, उ.नि. रामजी सिंह, कां. महेश प्रताप सिंह, कंा. आशीष तिवारी आदि शामिल रहे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

