पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने बाढ़ राहत कार्यो की समीक्षा तटबंधो पर 24 घन्टे हो पेट्रोलिंग: अनिल राजभर

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर एवं राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री बलदेव सिंह ओलख द्वारा पुलिस लाइन सभागार बाराबंकी में विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ की स्थिति एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक निर्देश दिये गये। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री राजभर ने इस दौरान तटबंधो पर 24 घण्टे पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बंधों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अति सतर्कता बरतने की जरुरत है। उन्होने सभी एहतियाती उपायो को अपनाये जाने के निर्देश भी दियें। उन्होने कहा कि बाढ़ की स्थिति से उत्पन्न समस्या से निपटने के लिये सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। मुख्यमंत्री स्वंय बाढ़ की स्थिति की माॅनीटरिंग कर रहे है। उन्होंने बताया कि बाढ से किसानों की फसल का जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि चारों तरफ पानी से घिरे गांव में राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा पशुओं का चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई जाए। लोगों के इलाज के लिए मेडिकल टीम भेजी जाए, बाढ़ प्रभावित गांव में सतर्क निगाह रखी जाए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें एवं सरकारी आमला प्रभावित क्षेत्र में अपने कार्यो के प्रति तत्पर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की भरपूर व्यवस्था रखी जाये। मंत्री श्री राजभर ने कहा कि एनडीआरएफ द्वारा होमगार्ड, पीआरडी के जवानो को भी प्रशिक्षित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह द्वारा जनपद में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गयी। मंत्री द्वय द्वारा बाढ़ प्रभावित तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया गया तथा बैठक उपरान्त वसंतपुर, हेतमापुर वा सनावा गांव के बाढ़ प्रभावितों मे बाढ़ राहत खाद्यान्न किट वितरित किया गया। इस दौरान सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक दरियाबाद सतीश शर्मा,विधायक रामनगर शरद अवस्थी, भाजपा अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश, पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, एडीएम संदीप गुप्ता, सीएमओ डा. रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी सदर अभय पांडेय, उप जिलाधिकारी रामनगर आनंद वर्धन, उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल चैहान, उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट राजीव शुक्ला सहित सम्बन्धित विभागो के अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!