बाराबंकी। बाढ़ प्रभावित तहसील रामनगर की ग्राम पंचायत ग्राम प्रसादी पुरवा में महिलाओं व बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 के प्रति जागरुक किया। टीम ने कभी भी किसी भी बच्चे को समस्या अथवा जरूरत पड़ने पर 1098 पर कॉल कर सकता है यह सेवा मुसीबत में फँसे बच्चों की मदद के लिए डाॅयल करें 1098 वहीं पर बच्चों व परिजनों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के प्रति जागरूक किया और सभी को साबुन से हाँथों धोने को बताया गया व घर से बाहर निकलने पर मुंह पर माॅस्क लगाने के लिए भी बताया गया। बच्चों को मास्क, साबुन, सेनिटाइजर, वितरित किया गया और बच्चे माॅस्क, साबुन व सेनिटाइजर पाकर बहुत खुश हुए। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम से पंकज राणा, जीनत बेबी, प्रदीप व पंकज शामिल रहे।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
Related Posts

